महानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी महानंद महाराज का मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित

Listen to this article

हरिद्वार के भूपतवाला स्थित खड़खड़ी में स्वामी महानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी महानंद महाराज का तीन दिवसीय मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार के कई वरिष्ठ साधु संतों ने पहुंचकर आयोजन में हिस्सा लिया। स्वामी महानंद आश्रम के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद, महामंडलेश्वर ईश्वरदास, महामंडलेश्वर प्रवोधानंद, महामंडलेश्वर अनंतानंद, महामंडलेश्वर रामानुज सरस्वती ,महंत ज्ञानानंद, महंत रवि देव शास्त्री, महंत स्वामी कर्म दास एवं कई संत 12 अप्रैल को आश्रम में आयोजित सन्त सम्मेलन में शामिल हुए। महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा सिर्फ एक नदी नहीं, भारत की आत्मा है। खासकर हरिद्वार में तो इसका महत्व और बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में गंगा को “माँ” और “देवी” का दर्जा दिया गया है। उन्होंने बताया कि गंगा स्वर्ग से धरती पर आईं। हरिद्वार में “हर की पौड़ी” पर गंगा स्नान से पाप धुलते हैं और मोक्ष मिलता है। चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा की शुरुआत यहीं से होती है। गंगा जल को सबसे पवित्र माना जाता है।