हरिद्वार 27 अक्टूबर 2026। मंगलवार की शाम को बैरागी कैम्प मे कुम्भ मेले में कार्य कर रहे मजदूर/अन्य कर्मचारी गण द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि बैरागी कैम्प के पास बड़ा टापू के सामने गंगा नदी में एक वाहन नदी में बह गया है। मौके पर काफी संख्या में लोग भी एकत्रित हो चुके थे।
मौके पर पहुंची थाना कनखल पुलिस, जल पुलिस तथा एसडीआरएफ को टीम ने संयुक्त रूप से प्रयास करते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर नदी मे से 02 युवकों को नदी से बाहर निकाला गया।
पूछताछ करने पर जानकारी मिली कि आज दिनांक 27/10/2026 को वाहन बोलेरो में सवारियां लेकर चालक पुष्कर सिंह पुत्र निवासी गांव सिमलखेत थाना चौखुटिया जनपद चमोली उम्र 38 वर्ष सोनप्रयाग रूद्रप्रयाग से हरिद्वार आया था। सवारियों को छोड़ने के बाद रेस्क्यू किए गए दोनों युवक और चालक वाहन को धुलाई करने के लिए गंगा नदी में उतरे थे, जहां पानी का तेज बहाव अचानक तेज होने की वजह से तीनों लोग वाहन के साथ बहने लगे।
संयुक्त टीम द्वारा अब तक लापता चल रहे बोलेरो चालक पुष्कर सिंह की तलाश की जा रही है एवं पुष्कर सिंह उपरोक्त के बहने की सूचना परिजनों को दी जा चुकी है ।
रेस्क्यू किए गए युवक-
1- हिमांशु रावत पुत्र सुरेन्द्र सिंह रावत निवासी ग्राम आगर चट्टीथाना गैरसैण जनपद चमोली, उम्र 23 वर्ष
2- राकेश सिंह, पुत्र सरोप सिंह, निवासी जनपद चमोली, उम्र 28 वर्ष
