हरिद्वार 24 अक्टूबर 2026। त्योहारों के इस सीजन में ग्राहकों की खुशियों को तीन गुना करने के उद्देश्य से संसार होंडा, हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे विशेष फेस्टिव ऑफर्स एवं लकी ड्रॉ अभियान को ग्राहकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रथम साप्ताहिक लकी ड्रॉ में पाँच भाग्यशाली ग्राहकों ने आकर्षक उपहार जीते।

प्रथम साप्ताहिक लकी ड्रॉ के विजेताओं में संध्या पांडे ने 32इंच टीवी, रेशुका भारद्वाज ने डिनर सेट, सूर्य प्रकाश ने हीटर, सार्थिक ने 3 पीस कैसरोल सेट और विजय कुमार ने इलेक्ट्रिक केतल जीती।
संसार होंडा की इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों को होंडा के विश्वसनीय दोपहिया वाहनों के साथ खरीदारी का बेहतर अनुभव देना और त्योहारों के अवसर पर उन्हें अतिरिक्त खुशियाँ प्रदान करना है। संसार होंडा के आकर्षक ऑफर्स, निश्चित उपहारों और साप्ताहिक लकी ड्रॉ व मेगा लक्की ड्रॉ के माध्यम से ग्राहकों को अपने मनपसंद होंडा 2 व्हीलर की खरीदारी के साथ 3 बार पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिल रहा है।

संसार होंडा प्रबंधन के अनुसार, ग्राहकों का विश्वास और उनका निरंतर सहयोग प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी ताकत है। इसी विश्वास के साथ त्योहारों के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स एवं पुरस्कारों की पहल जारी रखी जा रही है।
अब दूसरे साप्ताहिक लकी ड्रॉ का आयोजन 27 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे संसार होंडा, सिंह द्वार शोरूम, हरिद्वार में किया जाएगा। संसार होंडा की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे इस फेस्टिव अभियान से जुड़ें और उपलब्ध ऑफर्स एवं लकी ड्रॉ से संबंधित जानकारी के लिए शोरूम पर आज ही अपने नए होंडा वाहन की बुकिंग करें।
